सर्राफा बाजार में चौथे दिन भी सस्ता हुआ सोना, चांदी के दाम में हल्की बढ़ोतरी

New Delhi, 15 अगस्त (Udaipur Kiran). देश के घरेलू सर्राफा बाजार में आज लगातार चौथे दिन सोने की कीमतों में मामूली गिरावट देखी गई, जबकि चांदी के भाव में हल्की तेजी दर्ज की गई है. ताजा गिरावट के चलते आज अधिकांश बाजारों में 24 कैरेट सोना 1,01,340 से 1,01,490 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है. वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत 92,890 से 93,040 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बनी हुई है. दूसरी ओर, दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत 1,16,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है.

gold price

दिल्ली में 24 कैरेट सोना आज 1,01,490 रुपये और 22 कैरेट सोना 93,040 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है. मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,01,340 रुपये और 22 कैरेट सोना 92,890 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है. अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,01,390 रुपये और 22 कैरेट सोना 92,940 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है. चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर जैसे अन्य प्रमुख शहरों में भी 24 कैरेट सोना 1,01,340 रुपये और 22 कैरेट सोना 92,890 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है.

लखनऊ और जयपुर के बाजारों में 24 कैरेट सोना 1,01,490 रुपये तथा 22 कैरेट सोना 93,040 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है, जबकि पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,01,390 रुपये और 22 कैरेट सोना 92,940 रुपये प्रति 10 ग्राम है.

कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजारों में भी आज सोना सस्ता हुआ है, जहां 24 कैरेट सोना 1,01,340 रुपये और 22 कैरेट सोना 92,890 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है.

Leave a Comment