आज का राशिफल: 20 अगस्त 2025 – जानिए किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन

मेष:
व्यर्थ की भाग-दौड़ से बचना लाभकारी रहेगा. दुर्लभ स्वप्न साकार हो सकते हैं. मेल-मिलाप से लाभ होगा. काम में सुविधा मिलते ही प्रगति दिखेगी. प्रिय वस्तु या नए वस्त्राभूषण की प्राप्ति संभव. पूर्व निर्धारित कार्यक्रम सरलता से पूरे होंगे. शुभांक: 2-4-6

Horoscope

वृष:
आगे बढ़ने के मौके लाभकारी सिद्ध होंगे. आय-व्यय में संतुलन बना रहेगा. किसी प्रिय वस्तु या नए वस्त्राभूषण की प्राप्ति संभव है. सभा-गोष्ठियों में मान-सम्मान मिलेगा. धार्मिक आस्थाएं फलीभूत होंगी. लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल रहेंगी. मातृपक्ष का सहयोग मिलेगा. शुभांक: 5-7-9

मिथुन:
आशानुकूल कार्य में संदेह रह सकता है. उतावलेपन से बचें. दोपहर बाद आशाएं बलवती होंगी. महत्त्वपूर्ण कार्य आज ही निबटा लें, बाद में समय खर्चीला होगा. भाई-बहनों से विरोध हो सकता है. व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी. कार्यभार अधिक रहेगा. शुभांक: 3-6-8

कर्क:
व्यावसायिक प्रगति के साथ प्रसन्नता बढ़ेगी. कामकाज की व्यस्तता के कारण आराम में कमी आ सकती है. धर्म-कर्म के प्रति रुचि जागेगी. श्रेष्ठजनों की सहानुभूति मिलेगी. रुका हुआ लाभ प्राप्त हो सकता है. व्यवसाय में बदलाव की शुरुआत हो सकती है. शुभांक: 1-5-9

सिंह:
दांपत्य जीवन सुखद रहेगा. नैतिक दायरे में रहें. पुरानी गलती पर पश्चाताप होगा. खान-पान में सावधानी बरतें. मेहमानों का आगमन संभव. राजकीय कार्यों और पैतृक संपत्ति से लाभ. विद्यार्थियों को लाभ होगा. वाहन चलाते समय सावधानी रखें. बातचीत में संयम बरतें. शुभांक: 4-7-8

कन्या:
मन प्रसन्न रहेगा. अचल संपत्ति या कृषि उद्यम में रुचि बढ़ेगी. परिवार के साथ मनोरंजक स्थल की यात्रा होगी. आपसी प्रेम में वृद्धि होगी. भविष्य की योजनाओं पर विचार होगा. स्वयं को अधिक सक्रिय पाएंगे. चिंता से मुक्ति मिलेगी. शुभांक: 5-8-9

तुला:
अपनों द्वारा नुकसान की कोशिश हो सकती है. कारोबारी यात्रा टालें. अधीनस्थों का सहयोग कम मिलेगा. बाहरी सहयोग की अपेक्षा रहेगी. ले-देकर किए गए कार्य उचित नहीं. समय नकारात्मक परिणाम ला सकता है. शुभांक: 4-6-7

वृश्चिक:
आशा और उत्साह से सक्रियता बढ़ेगी. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. घर के सदस्य सहयोग करेंगे. आर्थिक परेशानी से राहत मिलेगी. प्रियजनों से मिलने का अवसर मिलेगा. रुके हुए कार्य पूरे होंगे. पद-प्रतिष्ठा के लिए सामाजिक कार्य होंगे. शुभांक: 1-4-7

धनु:
धार्मिक कार्यों में समय और धन लगेगा. कल का परिश्रम आज लाभ देगा. काम में आ रही बाधा दूर होगी. सहयोग मिलता रहेगा. पर प्रपंच से बचें और अपने कार्य पर ध्यान दें. लेन-देन की समस्या दूर होगी. शुभांक: 2-4-5

मकर:
परिवार में किसी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है. अपनी गतिविधियों पर विचार करें. मानसिक द्वंद्व और असंतोष रहेगा. किसी सूचना से निर्णय संभव है. स्वास्थ्य और सुख प्रभावित हो सकता है. चिंता, संतान को कष्ट और अपव्यय के कारण बन सकते हैं. आय-व्यय बराबर रहेंगे. शुभांक: 3-5-6

कुंभ:
शुभ कार्यों का लाभ मिलेगा. काम में व्यस्तता रहेगी और लाभ भी. पुराने मित्रों से मिलना संभव है. व्यवसायिक प्रगति होगी. प्रसन्नता बढ़ेगी. धर्म-कर्म के प्रति रुचि जागृत होगी. श्रेष्ठजनों की सहानुभूति मिलेगी. रुका लाभ मिल सकता है. शुभांक: 4-6-7

मीन:
प्रियजनों से मिलने का अवसर मिलेगा. आमोद-प्रमोद का दिन रहेगा. व्यवसाय में प्रगति संभव है. स्वास्थ्य और जीवन स्तर में सुधार की संभावना है. ज्ञान-विज्ञान में वृद्धि होगी. सज्जनों का साथ मिलेगा. व्यर्थ की भाग-दौड़ से बचना ठीक रहेगा. शुभांक: 2-5-7

Leave a Comment