मारुति की प्रीमियम SUV Grand Vitara अगस्त में खरीदने का शानदार मौका है. कंपनी इस महीने Grand Vitara पर 1.54 लाख रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है. सभी वैरिएंट्स पर डिस्काउंट मिल रहा है, लेकिन सबसे ज्यादा फायदा स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वैरिएंट पर मिलेगा. Sigma, Delta, Zeta और Alpha वैरिएंट के साथ-साथ ऑल व्हील ड्राइव (AWD) मॉडल पर भी ऑफर उपलब्ध है. SUV की एक्स-शोरूम कीमत 11.42 लाख से 20.68 लाख रुपये तक है और यह फुल टैंक पर 1200Km तक की रेंज देती है.

वैरिएंट वाइज डिस्काउंट डिटेल्स:
-
पेट्रोल Sigma: 0 कैश डिस्काउंट, अन्य बेनिफिट्स ₹84,100 तक, कुल बेनिफिट्स ₹84,100 तक
-
सभी वैरिएंट्स: ₹40,000 कैश डिस्काउंट, अन्य बेनिफिट्स ₹84,100 तक, कुल ₹1.24 लाख तक
-
पेट्रोल AWD: ₹35,000 कैश डिस्काउंट, अन्य बेनिफिट्स ₹84,100 तक, कुल ₹1.19 लाख तक
-
स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड: ₹50,000 कैश डिस्काउंट, अन्य बेनिफिट्स ₹1.04 लाख तक, कुल ₹1.54 लाख तक
-
CNG: ₹10,000 कैश डिस्काउंट, अन्य बेनिफिट्स ₹39,100 तक, कुल ₹49,100 तक
इंजन और माइलेज: Grand Vitara में Maruti Suzuki और Toyota की साझेदारी से तैयार 1462cc K15 माइल्ड-हाइब्रिड इंजन मिलता है, जो 100bhp पावर और 135Nm टॉर्क जनरेट करता है. 5-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ उपलब्ध है.
-
स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड e-CVT: 27.97kmpl
-
माइल्ड हाइब्रिड 5-स्पीड MT: 21.11kmpl
-
माइल्ड हाइब्रिड 6-स्पीड AT: 20.58kmpl
-
माइल्ड हाइब्रिड 5-स्पीड MT (AWD): 19.38kmpl
फीचर्स और टेक्नोलॉजी: Grand Vitara हाइब्रिड में दो मोटर्स—पेट्रोल और इलेक्ट्रिक—का इस्तेमाल होता है. EV मोड में कार पूरी तरह इलेक्ट्रिक मोटर से चलती है. बैटरी ऑटोमैटिक चार्ज होती है और जरूरत पड़ने पर एक्स्ट्रा पावर देती है. पैनारोमिक सनरूफ, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी जैसी एडवांस सुविधाएं मिलती हैं.
सेफ्टी फीचर्स: SUV में मल्टीपल एयरबैग्स, ABS के साथ EBD, ESE, हिल होल्ड असिस्ट, स्पीड अलर्ट, सीट बेल्ट रिमाइंडर, पार्किंग सेंसर, और 360 डिग्री कैमरा सहित कई सुरक्षा फीचर्स दिए गए हैं.
डिस्क्लेमर:
डिस्काउंट्स अलग-अलग प्लेटफॉर्म और शहर में अलग हो सकते हैं. खरीदारी से पहले अपने डीलर से ऑफर की पुष्टि जरूर कर लें.