ट्रोमा सेंटर के मेडिकल ज्यूरिस्ट दो हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

जयपुर, 19 अगस्त (Udaipur Kiran). भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की जालोर टीम ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्रोमा सेंटर, राजकीय जिला चिकित्सालय जालोर के मेडिकल ज्यूरिस्ट डॉ. कानाराम को दो हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है. यह रिश्वत एक मारपीट के मामले में परिवादी की चोटों का प्रतिवेदन जारी करने के एवज में मांगी गई थी.

रिश्वत

एसीबी की अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि परिवादी ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि Police Station कोतवाली जालोर में दर्ज मारपीट प्रकरण में चोट प्रतिवेदन जारी करने के लिए ट्रोमा सेंटर के मेडिकल ज्यूरिस्ट डॉ. कानाराम दो हजार रुपये रिश्वत की मांग कर रहे हैं. शिकायत की पुष्टि के बाद एसीबी जालोर टीम के अतिरिक्त Superintendent of Police मांगीलाल राठौड़ के नेतृत्व में ट्रेप कार्रवाई करते हुए आरोपी डॉक्टर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया.

भ्रष्टाचार के खिलाफ एसीबी की इस कार्रवाई से चिकित्सा क्षेत्र में रिश्वतखोरी पर सख्त संदेश गया है.

1 thought on “ट्रोमा सेंटर के मेडिकल ज्यूरिस्ट दो हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार”

  1. Pingback: Anonymous

Leave a Comment