सैनेट्री डीलर एसोसिएशन उदयपुर का शपथग्रहण समारोह संपन्न, वृक्षारोपण और पर्यावरण संरक्षण पर विशेष जोर

(Udaipur Kiran) उदयपुर. सैनेट्री डीलर एसोसिएशन उदयपुर का शपथग्रहण समारोह बंजारा हिल्स रिसोर्ट में आयोजित किया गया. एसोसिएशन के प्रवक्ता अशोक गहलोत ने बताया कि समारोह में संरक्षक प्रवीण गोधा, जयदीप झंवर और सुरेश मलारा ने सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई.

इस अवसर पर रमेश बया ने अध्यक्ष पद की शपथ ली, वहीं गगन चोरड़िया महामंत्री और राकेश जैन कोषाध्यक्ष के रूप में शपथ ग्रहण की. कुल 21 सदस्यों को शपथ दिलाई गई. कार्यक्रम में एसोसिएशन के भंवरलाल जी सुहालका, प्रकाश अग्रवाल, सुरेश वेलावत, शक्ति सिंह मेड़तिया, हेमंत मालवी, अखिलेश जैन, कुणाल चोबीसा सहित सभी सदस्य मौजूद रहे.

समारोह के दौरान वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम को लेकर भी सभी सदस्यों ने प्रतिबद्धता जताई और पर्यावरण को संरक्षित रखने के लिए सामूहिक प्रयासों का संकल्प लिया गया.

Leave a Comment