Skip to content
Saturday, 24 October 2026
BREAKING
HARYANA

जींद : चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय की छात्राओं ने शिक्षकों पर आरोप लगा राज्यपाल और वीसी को दी शिकायत

विश्वविद्यालय में पुतला दहन करते हुए छात्र संगठनों के कार्यकर्ता.

जांच कमेटी का किया गठन

जींद, 2 दिसंबर (Udaipur Kiran) . चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय की छात्राओं ने यहां कार्यरत तीन शिक्षकों पर गंभीर आरोप लगाते हुए राज्यपाल और वीसी के नाम शिकायत लिखी है. मंगलवार को इसे लेकर छात्र संगठनों ने प्रदर्शन किया. एबीवीपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रोहन सैनी ने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय में शिक्षक द्वारा लड़कियों को उत्पीडऩ किया जा रहा है.

इस मामले में एक लड़की ने खुल कर आगे आकार Chief Minister और राज्यपाल तक शिकायत दी है. शिकायत में बहुत सी बातें कही गई हैं. जिसमें छात्रा ने साफ.-साफ लिखा है कि उसमें लड़कियों से बहुत ही गलत तरीके से बोला हुआ है. एक शिक्षक ने तो इस कक्षा में विद्यार्थियों पर जातिय टिप्पणी भी की है. इन मामले को लेकर छात्र संगठनों ने तीनों शिक्षकों का पुतला दहन किया है. इस मामले में जल्द से जल्द यूनिवर्सिटी प्रशासन को चेतावनी दी कि मामले को लेकर अगर कार्रवाई नहीं की गई तो संपूर्ण छात्र शक्ति के द्वारा जींद विश्वविद्यालय में आंदोलन किया जाएगा. जिसका जिम्मेदार सिर्फ विश्वविद्यालय प्रशासन होगा. क्योंकि यह मामला विश्वविद्यालय की छात्राओं बहनों से है.

अगर विश्वविद्यालय प्रशासन इस मामले को लेकर कोई भी कार्रवाई नहीं करेगा तो आने वाले दिनों में विद्यार्थी अपना रुख और सख्त करने वाले हैं. विश्वविद्यालय प्रशासन से अनुरोध कि मामले को लेकर तुरंत ही जींद पुलिस, महिला आयोग, अनुसूचित जाति आयोग को सूचना दी जाए. इस मौके पर सचिन, राहुल कक्कड़, प्रतीक शर्मा, जयदीप सिंधु, अजय सहित अन्य छात्र संगठनों के सदस्य मौजूद रहे. वहीं चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय के वीसी प्रो. रामपाल सैनी ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है और शिकायत भी मिल गई है. शिकायत पर तुरंत प्रभाव से संज्ञान लेते हुए जांच कमेटी का गठन कर दिया गया है.

—————

(Udaipur Kiran) / विजेंद्र मराठा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *