सिरसा: नववर्ष पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध, हुड़दंगियों पर नजर

सिरसा, 30 दिसंबर (Udaipur Kiran) . सिरसा के Superintendent of Police दीपक सहारण ने मंगलवार को बताया कि नववर्ष पर सुरक्षा की दृष्टि से जिला पुलिस ने कड़े प्रबंध किए हैं. जिले में करीब 40 नाके लगाए गए हैं और चप्पे-चप्पे पर पुलिस जवान तैनात कर दिया है. उन्होंने बताया कि नववर्ष की पूर्व संध्या पर जश्न की आड़ में हुड़दंग मचा कर शांति भंग करने वाले पुलिस के रडार पर रहेंगे.
एसपी ने बताया कि शहर व ग्रामीण क्षेत्र में भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए है. विशेष रूप बाजारों व सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है, ताकि कोई भी व्यक्ति शराब पीकर वाहन न चलाए और हुड़दंग बाजी कर उत्पाद मचाने वालों तथा सार्वजनिक जगह पर महिलाओं के साथ दुव्र्यवहार करने वालों या कमेंट्स करने वालों के खिलाफ पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी. एसपी ने कहा कि महिलाओं को सुरक्षा देना पुलिस की पहली प्राथमिकता रहेगी. पुलिस कर्मी सुरक्षा की दृष्टि से पूरी तरह मुस्तैद रहेंगे, कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर पुलिस का सख्त पहरा रहेगा.
उन्होंने कहा कि नव वर्ष की पूर्व संध्या पर शहर में शाम से ही लोग नए साल के जश्न के लिए पहले ही बाजारों में खरीददारी करने निकल पड़ते है, जिसके चलते प्रमुख बाजारों में भारी भीड़ और जाम की स्थिति रहती है.
Superintendent of Police ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि शराब के नशे में वाहन चलाने वालों और होटलों व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई करें. उन्होने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस कर्मियों को सादी वर्दी में भी तैनात किया जाएगा ताकि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर नजर रख सकें. एसपी दीपक सहारण ने बताया कि जिन बाजारों व सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं का ज्यादा आना जाना रहता है, वहां पर महिला पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा. उन्होंने बताया कि यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए यातायात पुलिस में अतिरिक्त पुलिस जवानों को तैनात किया जाएगा ताकि आमजन को आने जाने में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े. Superintendent of Police ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से स्थानीय व अंतर राज्य सीमाओं पर करीब 40 नाके लगाए गए हैं. उन्होंने सभी थाना प्रभारी को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि नव वर्ष के उपलक्ष्य में यदि कोई बुलेट मोटरसाइकिल से पटाखे छोड़ कर दहशहत फैलाने की कोशिश करता है तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें.
—————
(Udaipur Kiran) / Dinesh Chand Sharma



