
देहरादून, 23 दिसंबर (Udaipur Kiran) . Chief Minister पुष्कर सिंह धामी ने स्वर्गीय इंद्रमणि बडोनी को भावपूर्ण स्मरण करते हुए कहा कि पृथक Uttarakhand राज्य निर्माण आन्दोलन में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है. Uttarakhand राज्य आन्दोलन में उनके सक्रिय योगदान को सदैव याद रखा जाएगा.
Chief Minister धामी ने स्व. बडोनी की जयंती की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में कहा कि इंद्रमणि बडोनी 1994 के राज्य आंदोलन के सूत्रधार रहे थे. वे देवभूमि के संस्कारों के अग्रदूत व पहाड़ के सच्चे हितैषी थे. पर्वतीय क्षेत्रों के विकास के लिये उनकी स्पष्ट सोच एवं राज्य निर्माण के संघर्ष में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता. Chief Minister ने कहा कि स्व. बडोनी की जयंती का अवसर हमें Uttarakhand को विकसित एवं अग्रणी राज्य बनाने की भी प्रेरणा देता है.
—————
(Udaipur Kiran) / राजेश कुमार