Skip to content
Saturday, 24 October 2026
BREAKING
HARYANA

नारनौल:चलती बाइक पर युवक की जेब में रखा मोबाइल फटा, हुआ घायल

घायल सचिन

नारनाैल, 30 दिसंबर (Udaipur Kiran) . नारनौल में मंगलवार को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. बाइक चलाते समय युवक की जेब में रखा मोबाइल फोन फट गया. जिससे वह बाइक समेत सड़क पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया. आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है.

मिली जानकारी के अनुसार जिले के गांव बलाना निवासी करीब 20 वर्षीय सचिन कुमार महेंद्रगढ़ से नारनौल की ओर आ रहा था.

इस दौरान वह मोबाइल पर कान में ब्लूटूथ डिवाइस लगाकर बात कर रहा था, वहीं मोबाइल उसकी पेंट की जेब में रखा हुआ था. इसी दौरान बात करते समय उसका मोबाइल फोन अचानक फट गया. मोबाइल फटने की वजह से वह असंतुलित होकर बाइक समेत सड़क पर गिर गया. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. अचानक बाइक समेत युवा के गिरने से आसपास के लोग जमा हो गये. इसके बाद लोगों ने उसको सड़क से उठाया और एम्बुलेंस को फोन किया. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची एम्बुलेंस ने घायल सचिन को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल नारनौल पहुंचाया. जहां पर उसका इलाज चल रहा है.

—————

(Udaipur Kiran) / श्याम सुंदर शुक्ला

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *