Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
BIHAR

नवादा में 24 दिवसीय रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण सम्पन्न

प्रशिक्षण प्राप्त किये छात्राएं

नवादा,23 दिसंबर (Udaipur Kiran) नवादा जिले के कौआकोल स्थित गायत्री प्रोजेक्ट बालिका इंटर विद्यालय में 26 नवम्बर से शुरू हुए 24 दिवसीय रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का मंगलवार को सफलतापूर्वक समापन हो गया। इस विशेष शिविर में विद्यालय की कुल 95 छात्राओं ने हिस्सा लिया।

प्रभारी प्राचार्य संदीप कुमार ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें शारीरिक व मानसिक रूप से सशक्त करना है,ताकि वे संकट की स्थितियों में अपनी सुरक्षा कर सकें। प्रशिक्षण का संचालन प्रशिक्षक अरविंद कुमार ने किया। उन्होंने बताया कि शिविर के दौरान छात्राओं को आत्मरक्षा की कई महत्वपूर्ण तकनीकों का अभ्यास कराया गया, जिनमें पंच, किक और ब्लॉक जैसी मूलभूत तकनीकें शामिल थीं। उन्हें यह भी सिखाया गया कि आपातकालीन स्थिति में पेन, सेफ्टी पिन और मिर्ची स्प्रे जैसे सामान्य सुरक्षा उपकरणों का प्रभावी ढंग से उपयोग कैसे करें।

विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य संदीप कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि किसी भी परिस्थिति में घबराने के बजाय सतर्कता और आत्मविश्वास के साथ प्रतिक्रिया देना ही सुरक्षा का पहला कदम होता है। इसके अतिरिक्त, छात्राओं को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता से संबंधित आवश्यक जानकारी भी प्रदान की गई, जिससे वे शारीरिक रूप से सक्षम और स्वयं के प्रति सजग व अनुशासित बन सकें।

विद्यालय के शिक्षकों ने कहा कि आधुनिक समय में लड़कियों के खिलाफ बढ़ती घटनाओं को देखते हुए आत्मरक्षा प्रशिक्षण अत्यंत महत्वपूर्ण है।

—————

(Udaipur Kiran) / संजय कुमार सुमन

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *