Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

मुरादाबाद : आतिशबाजी की दुकानों के लाइसेंस लिए 250 लोगों ने किया आवेदन

आतिशबाजी की दुकानों के लाइसेंस लिए 250 लोगों ने किया आवेदन

मुरादाबाद, 14 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद आतिशबाजी की दुकानों के लाइसेंस लिए कलेक्ट्रेट में दो दिन काफी भीड़ उमड़ी। कुल ढाई सौ आवेदन अलग-अलग स्थानों के लिए पहुंचे। वेरीफिकेशन करवा कर बुधवार को दुकानों का आवंटन किया जाएगा। किराया भी पहले से निर्धारित होगा।

आयुध कार्यालय में मंगलवार को सुबह से ही आवेदक पहुंचने लगे। गुरुवार से छह स्थानों पर आतिशबाजी का बाजार लगेगा जिसमें बुधवार को नीलामी होगी। इसके साथ ही इन छह स्थलों पर दुकानों की संख्या तय की गई है जिसमें दुकानदार किराए पर दुकान लेकर बिक्री करेंगे। मंडी समिति में दुकान लेने के लिए सबसे ज्यादा होड़ रही।

आयुध प्रभारी विनय पांडे ने बताया कि लाइनपार मंडी समिति में 30 दुकाने लगेंगी। पारकर कालेज के मैदान और पॉलीटेक्निक में 50-50 दुकानें लगाई जाएंगी। इसके अलावा बुद्धि विहार उत्तरी और दक्षिणी दोनों मैदानों पर 40-40 दुकानें लगाने की अनुमति मिलेगी। दुकानों की संख्या स्थान के अनुसार तय की गई है। सबसे कम आवेदन ट्रांसपोर्ट नगर के लिए कुल सात आए हैं। ट्रांसपोर्ट नगर और बुद्धि विहार के लिए अभी आवेदन और स्वीकार किए जाएंगे। आयुध प्रभारी विनय पांडे के अनुसार नीलामी प्रक्रिया बुधवार को कलेक्ट्रेट में होगी।

(Udaipur Kiran) / निमित कुमार जायसवाल

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *