Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
JHARKHAND

सामाजिक सुरक्षा की योजनाओं से सितंबर तक मिला 25620 लाभुकों को पेंशन

बैठक में शामिल लोग

रामगढ़, 2 दिसंबर (Udaipur Kiran) । डीसी फ़ैज़ अक अहमद मुमताज ने मंगलवार को जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग की ओर से किए जा रहे कार्यो की समीक्षा की।

दौरान बैठक में सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा शंकर प्रसाद ने डीसी को जिले में केंद्र और राज्य प्रायोजित पेंशन योजनाओं के तहत लाभुकों को दिए जा रहे लाभ की जानकारी दी।

बैठक के दौरान सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा ने बताया कि केंद्र प्रायोजित पेंशन योजनाओं में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय दिव्यांग पेंशन योजना के तहत 25620 लाभुकों को सिंतबर 2025 तक पेंशन प्रदान कर दिया गया है।

97 हजार 227 लाभुकों को मिला पेंशन

बैठक में राज्य प्रायोजित पेंशन योजना के तहत सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा से जुडी योजनाओं की प्रगति की जानकारी डीसी को दी गई। उन्‍हें बताया गया कि सर्वजन पेंशन योजना अंतर्गत मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना, मुख्यमंत्री आदिम जनजाति पेंशन योजना, मुख्यमंत्री राज्य निराश्रित महिला पेंशन स‍हित अन्‍य योजनाओं से 97 हजार 227 लाभुकों को नवंबर 2025 तक का पेंशन उपलब्ध करा दिया गया है।

इसके अलावा बताया गया कि मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत 126718 लाभुकों को अक्टूबर 2025 तक का सम्मान राशि उपलब्ध करा दिया गया है। इस पर डीसी ने ससमय लाभुकों को सम्मान राशि उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

बैठक में उप विकास आयुक्त, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा शाखा सहित अन्य उपस्थित थे।

—————

(Udaipur Kiran) / अमितेश प्रकाश

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *