Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
HEADLINES

छत्तीसगढ़ के सुकमा में 50 लाख के 27 इनामी नक्सलियों का आत्मसमर्पण

सुकमा में 27 नक्सलियों ने किया आत्म समर्पण

सुकमा/रायपुर, 15 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में बुधवार को 50 लाख के इनामी 27 नक्सलियों ने पुलिस अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण किया है।

सुकमा पुलिस अधीक्षक कार्यालय की तरफ से जारी की गई जानकारी के अनुसार आत्मसमर्पण करने वाले सभी नक्सली कई घटनाओं में शामिल रहे हैं। इनमें पीएलजीए बटालियन नंबर 01 में सक्रिय 02 हार्डकोर माओवादी सहित सीवाईसीएम के 01, पार्टी सदस्य 15 एवं अन्य 11 सक्रिय नक्सली शामिल हैं।

(Udaipur Kiran) / केशव केदारनाथ शर्मा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *