Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
BIHAR

बिहार के रोहतास में वज्रपात से 30 भैस की मौत

वर्जपात से मृत भैस

डेहरी आन सोन 2 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । बिहार में रोहतास जिले के नौहट्टा थाना क्षेत्र के कैमूर पहाड़ी पर स्थित बजरमारवा,बैजलपुर व अन्य गांव में वज्रपात से 30 भैंसों की मौत हो गई। यह घटना गुरुवार शाम को हुई, जब सभी भैंसें जंगल व पहाड़ी के पाश्ववर्तिय गांव के आसपास चर रही थीं।

पशुपालको के तेज बारिश के साथ अचानक वज्रपात हुआ, जिससे एक साथ 30 भैंसों की जान चली गई। इस घटना से पशुपालकों को भारी आर्थिक क्षति हुई है।

मृत भैंसों में नौहट्टा थाना क्षेत्र के बैजलपुर अधौरा गांव निवासी रामधनी यादव की 15 भैंसें शामिल हैं। वहीं, एक भैंस बनूआ निवासी चेला यादव की बताई जा रही है। ये सभी भैंसें कैमूर पहाड़ी पर चरने गई थीं।

पशुपालकों ने बताया कि तेज बारिश और वज्रपात की आवाज सुनकर वे अपने पशुओं को छोड़कर झोपड़ी में छिप गए थे। इसी दौरान वज्रपात हुआ और उनकी 30 भैंसों की मौत हो गई।

नौहट्टा प्रखंड की सीओ हिंदुजा भारती के अनुसार कैमूर पहाड़ी व उसके पाश्ववर्तिय गांव में 30 पशुधन के व्रजपात से मरने की सूचना मिली हैँl पशुपालको से आवेदन प्राप्त होते अग्रतर कार्रवाई की जायेगीl

घटना के बाद पशुपालक मुआवजे के लिए लिखित आवेदन तैयार कर रहे हैं।दुर्गापूजा के अवकाश के कारण वे आवेदन शुक्रवार को देंगे l

—————

(Udaipur Kiran) / उपेन्द्र मिश्रा

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *