Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

परिवहन निगम में 300 संविदा चालकों की होगी भर्ती

परिवहन निगम ने 50 रोडवेज बसों का नीलामी का प्रस्ताव शासन को भेजा

मुरादाबाद, 23 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । परिवहन निगम में 300 संविदा चालकों की भर्ती की जाएगी। इसके लिए निगम की ओर से 26 दिसंबर को क्षेत्रीय कार्यालय में रोजगार मेला लगाया जाएगा है। पहले टेस्ट में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को दूसरे टेस्ट के लिए शहादरा स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ ड्राईविंग एंड रिसर्च सेंटर भेजा जाएगा।

क्षेत्रीय प्रबंधक अनुराग यादव ने मंगलवार को बताया कि अभ्यर्थियों की शैक्षिक योग्यता न्यूनतम आठवीं पास निर्धारित की गई है। न्यूनतम ऊंचाई पांच फुट तीन इंच होनी चाहिए। भारी वाहन चलाने का दो वर्ष पुराना ड्राइविंग लाइसेंस होना अनिवार्य है। न्यूनतम आयु 23 वर्ष छह माह एवं अधिकतम आयु 58 वर्ष होनी चाहिए। इसके साथ ही अभ्यर्थियों को दो फोटो एवं आधार कार्ड लाना अनिवार्य है। चालकों को 2.20 रुपये प्रति किमी पारिश्रमिक भुगतान दिया जाएगा।—————-

(Udaipur Kiran) / निमित कुमार जायसवाल

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *