Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
JHARKHAND

जीतपुर परियोजना क्षेत्र की 40 महिलाएं अध्ययन भ्रमण के लिए हुईं रवाना

महिलाओं को रवाना करते डीडीसी

गोड्डा 16 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । टेरी माइनिंग के जीतपुर कोयला खनन परियोजना क्षेत्र की 40 ग्रामीण महिलाएं कौशल विकास योजना के तहत रांची और हजारीबाग के प्रशिक्षण केंद्रों के अध्ययन भ्रमण पर गुरुवार को रवाना हुईं।

जिले के उप विकास उपायुक्त (डीडीसी) दीपक कुमार दूबे ने हरी झंडी दिखाकर इस दल को रवाना किया।

तीन दिवसीय यह भ्रमण 16 से 18 अक्टूबर तक चलेगा।

प्रतिभागी महिलाएं रांची स्थित प्रेक्षा ट्रेनिंग सेंटर, बुंडू स्थित कल्याण गुरुकुल, नगरटोली स्थित कौशल कॉलेज, बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी कांके और हजारीबाग स्थित एनटीपीसी स्किल सेंटर जैसे संस्थानों का दौरा करेंगी। इस दौरान उन्हें प्रशिक्षण प्रक्रियाओं, पशुपालन इकाइयों, कौशल विकास एवं रोजगारोन्मुख गतिविधियों की जानकारी दी जाएगी।

इस दौरान प्रतिभागियों को प्रशिक्षण, औद्योगिक दौरा, प्रेरणात्मक सत्र और विशेषज्ञ व्याख्यानों से भी जोड़ा जाएगा।

इस अवसर पर टेरी माइनिंग प्रा लिमिटेड के परियोजना प्रमुख रितेश तिवारी ने बताया कि यह पहल ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और स्थानीय समुदायों के आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की जा रही है।

उन्होंने कहा कि इस प्रकार के भ्रमण कार्यक्रम ग्रामीण महिलाओं के आत्मविश्वास और कौशल विकास को बढ़ावा देते हैं, जिससे वे भविष्य में स्वयं और अपने समुदाय के आर्थिक सशक्तिकरण में भूमिका निभा सकेंगी।

यह कार्यक्रम टेरी माइनिंग प्रा लिमिटेड की ओर से संचालित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य स्थानीय समुदायों को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें रोजगार के अवसरों से जोड़ना है। प्रतिनिधिमंडल को डीडीसी ने प्रस्थान स्थल से बधाई देकर रवाना किया।

—————

(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *