Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

दुर्गापुर स्टेशन पर इंटरलॉकिंग व यार्ड रिमांडलिंग कार्य से प्रभावित होगी मुरादाबाद मंडल की 6 ट्रेनें

रेलवे भर्ती परीक्षा के मद्देनजर मुरादाबाद, देहरादून और अलीगढ़ जंक्शन से होकर चलेंगी 18 विशेष ट्रेनें

मुरादाबाद, 18 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । आसनसोल रेल मंडल पूर्व रेलवे के दुर्गापुर स्टेशन पर 2 से 9 नवम्बर तक और 10 से 19 नवम्बर तक, 20 से 23 नवम्बर तक पूर्व इंटरलॉकिंग कार्य, नान इंटरलॉकिंग कार्य व यार्ड रिमांडलिंग कार्य इत्यादि विकास कार्य के कारण मुरादाबाद रेल मंडल में संचालित होने वाली 6 रेलगाड़ियां प्रभावित होगी।

उत्तर रेलवे के मुरादाबाद रेल मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने शनिवार को बताया कि ट्रेन संख्या 12325 कोलकाता नंगल दम एक्सप्रेस 20 नवम्बर को निरस्त रहेगी 12326 नंगल दम कोलकाता एक्सप्रेस 22 नवम्बर को 12357 कोलकाता अमृतसर एक्सप्रेस 18 नवम्बर को 12358 अमृतसर कोलकाता एक्सप्रेस 20 नवम्बर को रद्द रहेगी।

सीनियर डीसीएम ने आगे बताया कि ट्रेन संख्या 12353 हावड़ा लाल कुआं एक्सप्रेस 31 अक्टूबर व 14 नवम्बर को और 12354 लाल कुआं हावड़ा एक्सप्रेस 1 नवम्बर और 15 नवम्बर को निरस्त रहेगी।

(Udaipur Kiran) / निमित कुमार जायसवाल

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *