Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
BIHAR

विभिन्न बैंक खातों में पड़ी 63.79 करोड़ अनक्लेम्ड राशि

कार्यक्रम में शामिल उप विकास आयुक्त निहारिका छवी

बक्सर, 19 दिसंबर (Udaipur Kiran) । आपकी पूंजी आपका अधिकार अभियान का आयोजन ्रशुक्रवार काे किया गया।माैके पर अग्रणी जिला बैंक कार्यालय के वरीय प्रबंधक महावीर प्रसाद गुप्ता ने बताया कि जिले के विभिन्न बैंकों के एक लाख 42 हजार 928 खातों में 63.79 करोड़ रूपये अनक्लेम्ड राशि पड़ी है, जिसमें व्यक्तिगत 109804 खातों के 44.41 करोड़ रूपये तथा संस्थागत और सरकारी 33124 खातों के 19.37 करोड़ की राशि है। अभियान के माध्यम से ऐसे सभी दावों को सरल, पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से निबटाने का लक्ष्य रखा गया है।

उप विकास आयुक्त निहारिका छवि ने कहा कि अनक्लेम्ड राशि, जमा एवं अन्य वित्तीय दावों को समय पर प्राप्त करने के लिए जागरूकता आवश्यक है। सरकार का यह अभियान लोगों को उनके वित्तीय अधिकार दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों की जमा पूंजी को वापस दिलाना है।

—————

(Udaipur Kiran) / दिलीप कुमार ओझा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *