Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने युवक को रौंदा, मौत

एक्सीडेंट

सुलतानपुर, 22 सितम्बर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले के लखनऊ-वाराणसी फोरलेन पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवार युवक को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है।

लम्भुआ थाने के भदैंया गांव निवासी सोनू (40) पुत्र देशराज मुसहर बस्ती निवासी था। सोनू अपनी पत्नी को प्रसव हेतु भदैंया सीएचसी में भर्ती करा कर सोमवार को घर से सामान लेने जा रहा था। इसी बीच कामतागंज बाजार के आगे पेट्रोल पम्प के पास स्कॉर्पियो ने पीछे से रौंद दिया । हादसे के बाद वाहन चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया।

घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली देहात के कोतवाल अखंड देव ने बताया कि वाहन चालक की तलाश की जा रही है और मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

—————

(Udaipur Kiran) / दयाशंकर गुप्त

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *