Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HARYANA

पलवल में फरार गौ तस्कर गिरफ्तार, कैंटर में ले जा रहा था 23 गोवंश

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया गौ तस्कर हनीफ उर्फ टिमानी।

पलवल, 17 दिसंबर (Udaipur Kiran) । पलवल जिले में एवीटी स्टाफ हथीन ने गौ तस्करी के एक मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पकड़े गए आरोपी की पहचान उटावड़ निवासी हनीफ उर्फ टिमानी के रूप में हुई है, जो 23 गोवंश की तस्करी के मामले में लंबे समय से वांछित था।

एवीटी स्टाफ हथीन के प्रभारी दीपक गुलिया ने बुधवार को बताया कि 21 सितंबर को हवलदार मुनफेद के साथ पुलिस टीम केएमपी एक्सप्रेसवे पर रतीपुर गांव फ्लाईओवर के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि शहापुर नगली निवासी कादिर एक कैंटर में यूपी से गोवंश भरकर केएमपी के रास्ते नूंह की ओर ले जाएगा। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने रतीपुर फ्लाईओवर के पास नाकाबंदी कर दी। कुछ देर बाद पलवल की ओर से आ रहे कैंटर को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक ने पुलिस टीम पर कैंटर चढ़ाने का प्रयास किया। पुलिसकर्मियों ने कूदकर अपनी जान बचाई और कैंटर का पीछा किया।

अन्य वाहनों की मदद से जब कैंटर को रोका गया तो चालक खिड़की खोलकर केएमपी से नीचे उतरकर भागने लगा, लेकिन पुलिस ने उसे काबू कर लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम कादिर बताया। कैंटर की तलाशी लेने पर उसमें 23 गोवंश बरामद हुए, जिनमें 17 बैल, चार गाय और दो छोटे बछड़े शामिल थे। इनमें से दो गाय, एक बैल और एक बछड़ा मृत अवस्था में पाए गए।

पुलिस ने मौके पर ही गोवंश और कैंटर को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया था। इस दौरान कादिर का साथी हनीफ उर्फ टिमानी फरार हो गया था। एवीटी स्टाफ की टीम ने लगातार दबिश के बाद अब फरार आरोपी हनीफ उर्फ टिमानी को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

—————

(Udaipur Kiran) / गुरुदत्त गर्ग

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *