Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

नर सेवा ही नारायण सेवा के संकल्प के साथ अभाविप ने शुरु किया नेकी की दीवार

नर सेवा ही नारायण सेवा” के संकल्प के साथ अभाविप का मानवीय प्रयास — मोहद्दीपुर में नेकी की दीवार का शुभारंभ*
नर सेवा ही नारायण सेवा” के संकल्प के साथ अभाविप का मानवीय प्रयास — मोहद्दीपुर में नेकी की दीवार का शुभारंभ*
नर सेवा ही नारायण सेवा” के संकल्प के साथ अभाविप का मानवीय प्रयास — मोहद्दीपुर में नेकी की दीवार का शुभारंभ*

गोरखपुर, 15 दिसंबर (Udaipur Kiran) । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, गोरक्ष प्रांत के स्टूडेंट फॉर सेवा आयाम के माध्यम से कार्यकर्ताओं द्वारा सोमवार को गोरखपुर महानगर के मोहद्दीपुर की गरीब बस्तियों में नेकी की दीवार का शुभारंभ कर ज़रूरतमंदों के बीच कंबल एवं गरम कपड़ों का वितरण किया गया। इसी क्रम में आस–पास की कालोनियों में जागरूकता अभियान चलाकर नागरिकों से अपील की गई कि जिनके घरों में अतिरिक्त गरम कपड़े हों, वे उन्हें स्वेच्छा से दान कर ज़रूरतमंदों तक पहुँचाने में सहयोग करें, ताकि समाज का कोई भी व्यक्ति ठंड से वंचित न रहे।

कार्यक्रम में उपस्थित अभाविप गोरक्ष प्रांत सह मंत्री निखिल गुप्ता ने कहा कि नेकी की दीवार के माध्यम से परिषद द्वारा किया जा रहा यह सेवा कार्य मानवीय संवेदना और सामाजिक दायित्व का परिचायक है। ठंड के मौसम में जरूरतमंदों तक कंबल व गरम कपड़े पहुँचाकर उन्हें सुरक्षित करना ही इस अभियान का उद्देश्य है। साथ ही समाज के सक्षम लोगों को सेवा से जोड़कर आपसी सहयोग और संवेदना की भावना को सशक्त करने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है।

अभाविप प्रांत एस.एफ.एस संयोजक आकाश सिंह ने कहा कि नेकी की दीवार केवल वस्तुओं के दान का माध्यम नहीं, बल्कि समाज में सेवा और सहभागिता की संस्कृति को विकसित करने का प्रयास है। जब आमजन स्वेच्छा से आगे आकर जरूरतमंदों की सहायता करते हैं, तभी ऐसा अभियान सार्थक होता है और समाज में संवेदनशीलता व समरसता मजबूत होती है।

कार्यक्रम संयोजक किशन मिश्रा ने कहा कि “नर सेवा ही नारायण सेवा है” यह मात्र एक नारा नहीं, अपितु हमारे लिए सेवा का संकल्प और जीवन मूल्य है। इसी भावभूमि के अंतर्गत यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है, ताकि समाज के ज़रूरतमंद वर्ग की सहायता कर मानवीय संवेदना, सामाजिक समरसता और सेवा भावना को व्यवहार में उतारा जा सके।

इस अवसर पर अभाविप गोरखपुर महानगर मंत्री अभिषेक मौर्या, विभाग संगठन मंत्री राजवर्धन, महानगर एस. एफ.इस संयोजक सात्विक जायसवाल,हर्ष जायसवाल, बृजकिशोर सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

—————

(Udaipur Kiran) / प्रिंस पाण्डेय

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *