Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
JHARKHAND

भू-माफिया सिंडिकेट का सक्रिय सदस्य अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार

डीएसपी जानकारी देते हुए

रांची, 22 दिसंबर (Udaipur Kiran) । रांची पुलिस ने भू-माफिया सिंडिकेट के सक्रिय सदस्य को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। एसएसपी राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए एतवा टोप्पो नाम के व्यक्ति को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है।

डीएसपी अमर कुमार पांडेय ने सोमवार रात बताया कि एसएसपी के निर्देश पर भू-माफियाओं और आर्म्स एक्ट के अभियुक्तों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल हुई है। कांके और गोंदा थाना क्षेत्रों में सक्रिय भू-माफिया सिंडिकेट के एक सक्रिय सदस्य को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है।

गुप्त सूचना मिली थी कि जेल में बंद कुछ भू-माफिया अपने संगठित गिरोह के माध्यम से हथियार के बल पर जमीन विवाद उत्पन्न कर अवैध कब्जा करने की फिराक में हैं। जिसके बाद पुलिस की टीम ने रात्रि को गोंदा थाना क्षेत्र के भीट्ठा बस्ती, नियर चांदनी चौक निवासी एतवा टोप्पो (पिता डहरू टोप्पो) के घर पर दबिश दी।

तलाशी के क्रम में एतवा टोप्पो के घर से एक नाइन एमएम पिस्टल बरामद हुई। पिस्तौल के मैगजीन में चार जिंदा गोली लोड पाई गई। साथ ही, उसके पास से एक ओप्पो कंपनी का एंड्रॉइड फोन भी जब्त किया गया।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त एतवा टोप्पो भी जमीन की अवैध खरीद-बिक्री के कार्य में शामिल है और भू-माफिया सिंडीकेट का एक सक्रिय सदस्य है।

—————

(Udaipur Kiran) / विकाश कुमार पांडे

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *