Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

उर्वरक विक्रेताओं पर प्रशासन का शिकंजा, 14 प्रतिष्ठानों की जांच, 6 नमूने सील

फोटो

औरैया, 16 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के जनपद औरैया में उर्वरकों की कालाबाजारी, मिलावट व अनियमितताओं पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। जिला कृषि अधिकारी शैलेन्द्र कुमार वर्मा ने बताया कि प्रमुख सचिव (कृषि) उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ व जिलाधिकारी डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी के निर्देश पर थोक व फुटकर उर्वरक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर तहसील स्तरीय टीमों द्वारा आकस्मिक निरीक्षण व छापेमारी की कार्रवाई की गई।

गठित टीमों में उप जिलाधिकारी अजीतमल, उप जिलाधिकारी विधूना, उप जिलाधिकारी औरैया, वरिष्ठ प्राविधिक सहायक ग्रुप-ए (कृषि), भूमि संरक्षण अधिकारी (अभियंत्रण) तथा सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता औरैया शामिल रहे। निरीक्षण के दौरान कुल 14 उर्वरक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों की जांच की गई, जिसमें 6 उर्वरकों के नमूने जांच हेतु सील कर प्रयोगशाला भेजे गए हैं। लैब रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

जांच में अनियमितता पाए जाने पर मैसर्स पाठक ट्रेडर्स औरैया तथा मैसर्स भदौरिया खाद भंडार औरैया के स्टॉक निलंबन की कार्रवाई की गई। वहीं मैसर्स श्री बिहारी जी खाद भंडार बाबरपुर के पलायित पाए जाने पर नोटिस जारी किया गया। मैसर्स दुबे खाद बीज भंडार भीखेपुर को रेट व स्टॉक बोर्ड न लगाने पर चेतावनी/नोटिस दिया गया।

—————

(Udaipur Kiran) कुमार

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *