Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
BIHAR

कृषि देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ व किसान इसकी आधारशिला है : डीडीसी

कृषि मेले का शुभारंभ करती डीडीसी व एसडीएम

बक्सर, 20 दिसंबर (Udaipur Kiran) । कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण (आत्मा), बक्सर द्वारा दो दिवसीय किसान मेला-सह-उद्यान प्रदर्शनी का आयोजन शनिवार को हुआ। मेले का उद्घाटन करने के बाद मौके पर उप विकास आयुक्त निहारिका छवि ने कहा कि कृषि देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान इसकी आधारशिला हैं। आत्मा द्वारा आयोजित यह किसान मेला किसानों के लिए मील का पत्थर सिद्ध होगा।

अनुमंडल पदाधिकारी अविनाश कुमार ने कहा कि किसान मेला कृषकों के लिए उपयोगी जानकारी का समृद्ध स्रोत है। जिला कृषि पदाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि मेले का उद्देश्य विभिन्न कृषि विभागों को एक मंच पर लाकर किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ देना है। मेले में समेकित कृषि प्रणाली का मॉडल नजीर बना। साथ ही ड्रिप इरिगेशन, शेड नेट, ड्रोन से कीटनाशी छिड़काव, पराली प्रबंधन आदि का भी लाइव डेमो आयोजित किया गया।

कृषि विज्ञान केंद्र के वरीय वैज्ञानिक डॉ. देवकरण एवं विशेषज्ञ हरिगोविंद जायसवाल ने रबी फसलों के प्रबंधन व समेकित कृषि प्रणाली पर विस्तार से जानकारी दी। मत्स्य व पशुपालन विभाग के अधिकारियों ने भी योजनाओं से अवगत कराया।मेले में फल-फूल-सब्जी प्रदर्शनी के माध्यम से उत्कृष्ट किसानों को प्रोत्साहित किया गया।

—————

(Udaipur Kiran) / दिलीप कुमार ओझा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *