Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
JHARKHAND

विद्युत कर्मियों पर हमले के दोषियों पर हो कार्रवाई : अजय

अजय राय की फाइल फोटो

रांची, 30 दिसंबर (Udaipur Kiran) । झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ के अध्यक्ष अजय राय ने मधुपुर थाना क्षेत्र में विद्युत विभाग के कर्मियों पर हुए जानलेवा हमले की कड़ी निंदा की है। उन्‍होंने राज्य सरकार और जिला प्रशासन से दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी कर उनके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

राय ने मंगलवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि झारखंड ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड की विजिलेंस और सुरक्षा शाखा ने विद्युत चोरी के विरुद्ध विशेष जांच अभियान चलाया था। इसी क्रम में मधुपुर मामले के नामजद अभियुक्तों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही थी। बीते 28 दिसंबर को जब विभागीय टीम अनुसंधान के लिए मधुपुर के बुढ़ीबागान क्षेत्र में पहुंची, तभी वहां मौजूद कुछ असामाजिक तत्वों ने सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए विद्युत कर्मियों पर लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर से हमला कर दिया।

इस हमले में विद्युत कर्मी उदय यादव गंभीर रूप से घायल हो गए, वहीं सरकारी वाहन को भी नुकसान पहुंचा, जिससे लगभग 35 हजार रुपये की क्षति हुई। अजय राय ने मामले के सभी नामजद आरोपितों की अविलंब गिरफ्तारी, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों पर सख्त कार्रवाई करने, घायल कर्मी को मुआवजा और सुरक्षा देने एवं भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए जांच अभियानों के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

—————

(Udaipur Kiran) / Manoj Kumar

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *