Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

अखिलेश यादव खुद को प्रकृति और ईश्वर से बड़ा समझते हैं: गिरीश यादव खेल मंत्री

मंत्री गिरीश यादव

– इकाना स्टेडियम में भारत और दक्षिण अफ्रीका मैच रद्द होने पर सियासत- पूर्व मुख्यमंत्री ने मैच रद्द होने पर भाजपा को बताया था पर्यावरण विरोधी

भदोही, 18 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के इकाना स्टेडियम में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 17 दिसम्बर काे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच खराब मौसम के कारण रद्द होने के बाद राजनीतिक बयानबाज़ी तेज हो गई है। प्रदेश सरकार में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री गिरीश यादव ने आज भदाेही में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर पलटवार किया है।

खेल मंत्री गिरीश यादव गुरुवार को भदोही जिले के ज्ञानपुर में आयोजित एक क्रिकेट प्रतियोगिता के उद्घाटन के दौरान मीडिया से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के मैच रदृ हाेने संबंधी बयान पर जब पत्रकारों ने सवाल किया तो खेल मंत्री गिरीश यादव ने अखिलेश यादव पर जमकर हमला बोला।

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री गिरीश यादव ने कहा कि अखिलेश यादव हमेशा नकारात्मक और अनर्गल बयानबाज़ी करते हैं। मंत्री ने कहा कि यदि अखिलेश यादव खुद को प्रकृति और ईश्वर के विधान से बड़ा मानते हैं तो जब वे सत्ता में थे, तब प्रकृति की व्यवस्था बदलकर दिखानी चाहिए थी। उन्होंने स्पष्ट किया कि मैच मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों के कारण रद्द हुआ है और आगे जब मौसम अनुकूल होगा, तब खेल कराया जाएगा।

(Udaipur Kiran) / प्रभुनाथ शुक्ल

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *