Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
HEADLINES

अमित शाह आज बिहार के अररिया में भाजपा मंडल कार्यकर्ता सम्मेलन को करेंगे संबोधित

केन्द्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह के कार्यक्रम का संक्षिप्त विवरण भाजपा ने एक्स हैंडल पर साझा किया है।

नई दिल्ली, 27 सितंबर (Udaipur Kiran News) । केन्द्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह आज बिहार प्रवास के दौरान अररिया के फारबिसगंज में ‘सहरसा, पूर्णिया और भागलपुर’ भाजपा मंडल कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। भाजपा की एक्स पोस्ट के अनुसार, शाह का संबोधन दोपहर दो बजे शुरू होगा।

बिहार भाजपा के एक प्रवक्ता के अनुसार, शाह इस दौरान फारबिसगंज के हवाई फील्ड मैदान में नौ जिलाें के लगफग पांच हजार कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेंगे। वो करीब एक बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। केंद्रीय गृहमंत्री के दौरे के मद्देनजर हवाई फील्ड मैदान के आपासपास सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। भाजपा नेताओं ने शुक्रवार को दिनभर तैयारियों का जायजा लिया। कार्यक्रम में नौ जिला के कार्यकर्ता शामिल होंगे। जिसमें क्रमशः अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, मधेपुरा, सुपौल, सहरसा, बांका और नवगछिया आदि शामिल हैं। जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली गई है।

—————

(Udaipur Kiran) / मुकुंद

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *