Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

डीजल बेचने के लिए अवैध मशीन लगाने वाला एक आराेपित पकड़ा

जिला पूर्ति अधिकारी अजय प्रताप सिंह

मुरादाबाद, 23 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद में आपूर्ति विभाग की टीम ने थाना मूंढापांडे क्षेत्र के दलपतपुर में मंगलवार छापा मारकर अवैध ढंग से संचालित डीजल मशीन को पकड़ा है। इस मामले में टीम ने डीजल का सैंपल लेने के बाद मशीन को बंद करा दिया है।

जिला पूर्ति अधिकारी अजय प्रताप सिंह ने बताया कि अवैध ढंग से डीजल बिक्री की गोपनीय सूचना के आधार पर आज दलपतपुर में छापा मारा गया। मौके से अनिल पुत्र रामशरण काे पकड़ा गया है। वहीं माैके पर देखने पर पता चला कि उसने डीजल बेचने के लिए नोजल और मशीन लगाई है।

विभाग के अधिकारियों ने डीजल का सैंपल लिया। पता चला कि वह पेट्रोल पंपों से सस्ता डीजल बेंच रहा था। आशंका है कि डीजल में मिलावट की गई है। सैंपल की रिपोर्ट आने पर मिलावट के बारे में पता चलेगा। डीजल विक्रेता की मशीन बंद करा दी गई है और सैंपल रिपोर्ट आने पर आराेपित के

खिलाफ अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

————-

(Udaipur Kiran) / निमित कुमार जायसवाल

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *