Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
JHARKHAND

एनीमिया मुक्त झारखंड सप्ताह की शुरूआत 15 से, होंगे कई जागरूकता कार्यक्रम

सदर अस्‍पताल रांची की फाइल फोटो

रांची, 13 दिसंबर (Udaipur Kiran) । एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम के अंतर्गत 15 से 21 दिसंबर तक रांची जिले के सभी प्रखंडों में एनीमिया मुक्त झारखंड सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य जिले में एनीमिया की रोकथाम, स्क्रीनिंग, उपचार और जन-जागरूकता को प्रभावी रूप से बढ़ाना है। यह जानकारी सिविल सर्जन रांची डॉ प्रभात कुमार ने शनिवार को दी।

उन्होंने इस संबंध में प्रेस विज्ञप्‍त‍ि जारी करते हुए बताया कि जिले में एनीमिया की व्यापकता को देखते हुए इस सप्ताह के दौरान हीमोग्लोबिन जांच, एनीमिया की पहचान, आयरन फोलिक एसिड (आईएफए) पूरकता, उपचार और गैर-पोषण कारणों को संबोधित करने जैसे प्रयासों को गति दी जाएगी। सिविल सर्जन ने बताया कि झारखंड में एनीमिया एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या है, जो विशेष रूप से महिलाओं और बच्चों में अधिक पाई जाती है। अभियान के तहत स्वास्थ्यकर्मियों की टीमें ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर महिलाओं और बच्चों की जांच करेंगी और आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराएंगी। गर्भवती महिलाओं को आयरन फोलिक एसिड की गोलियां भी दी जाएंगी। जिला कार्यक्रम प्रबंधक प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि 6 माह से 5 वर्ष तक की बच्चियों की जांच स्वास्थ्य केंद्रों, स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों में की जाएगी एवं खून बढ़ाने की दवाएं दी जाएंगी। इस अभियान से जिले में एनीमिया उन्मूलन की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति की उम्मीद है।

—————

(Udaipur Kiran) / Manoj Kumar

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *