Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UDAIPUR

डबोक में हुई एटीएम लूट मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, अब तक 6 बदमाशों की गिरफ्तारी

उदयपुर, 3 अक्टूबर (Udaipur Kiran News)। पुलिस थाना डबोक ने 2022 में हुई एटीएम लूट की सनसनीखेज वारदात में एक और आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। अब तक इस प्रकरण में कुल 6 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

ATM loot case

जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजना सुखवाल (खेरवाड़ा) और सहायक पुलिस अधीक्षक आशिमा वासवानी (वृत मावली) के सुपरविजन में, थानाधिकारी हुकम सिंह और उनकी टीम ने आरोपी गणेश पुत्र हमीराराम, निवासी खेतड़ी मोड़, थाना कोतवाली, नीमकाथाना (जिला सीकर) को गिरफ्तार किया।

यह मामला 12 नवंबर 2022 की घटना से जुड़ा है, जब एसबीआई बैंक, डबोक के एटीएम से लूट की गई थी। बदमाशों ने एटीएम पर तैनात सुरक्षा गार्ड के हाथ-पैर बांधकर धमकाया और मशीन लेकर फरार हो गए थे।

इस मामले में पहले 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है। अब गणेश की गिरफ्तारी के बाद पुलिस को लूट में शामिल गिरोह के नेटवर्क और योजना से जुड़ी अहम जानकारी मिलने की उम्मीद है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *