Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
JHARKHAND

फुटबॉल टूर्नामेंट में अंश क्लब ने पीके ब्रदर्स को मात देकर जीता खिताब

विजेता टीम अंश क्‍लब के खिलाडि‍यों की तस्‍वीर

गुमला, 13 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । जिले के बसिया प्रखंड के सरना स्टेडियम में दो दिवसीय दिवा-रात्रि फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रविवार की रात उत्साह के बीच खेला गया।

इस प्रतियोगिता का आयोजन क्लब ऑफ यूनिटी बसिया की ओर से किया गया था। यह टूर्नामेंट का 10 वां सत्र था, जिसमें कुल 16 टीमों ने भाग लिया। फाइनल मैच में अंश क्लब कांके ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पीके ब्रदर्स खलारी को 1-0 से पराजित कर खिताब अपने नाम कर लिया। कांके की टीम ने पूरे मैच में उत्कृष्ट तालमेल और रणनीति दिखाई। पहले हाफ में एक गोल की बढ़त हासिल कर अपनी जीत सुनिश्चित की।

पहले सेमीफाइनल में पीके ब्रदर्स खलारी ने एमएससी खूंटी को 2-0 से हराया था, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में अंश क्लब कांके ने मैना बेड़ा को पेनाल्टी शूटआउट में हराकर फाइनल में प्रवेश किया। विजेता टीम को ट्रॉफी और 3 लाख रुपये की राशि, उपविजेता टीम को ट्रॉफी और 2 लाख रुपये, जबकि तीसरे और चौथे स्थान पर रही टीमों को ट्रॉफी और 50-50 हजार की पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया गया। पूरे टूर्नामेंट के दौरान दर्शकों की भारी भीड़ मैदान में रही। खिलाड़ियों के हर गोल पर तालियों और नारों से सरना मैदान गूंज उठा।

वहीं क्लब ऑफ यूनिटी बसिया की ओर से आयोजित यह टूर्नामेंट ग्रामीण क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और युवाओं में खेल भावना को प्रोत्साहित करने का प्रयास रहा।

कार्यक्रम को सफल बनाने में अजय सिंह प्रकाश साहू पंकज सिंह, अर्जुन राम सहित बसिया के ग्रामीणों की अहम भूमिका रही। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समाजसेवी सह उद्योगपति योगेश कुमार साहू, विशिष्ट अतिथि अरुण कुमार साहू, रोशन बरवा, जिप सदस्य बसंती डूंगडुंग, चैतू उरांव, बसिया एसडीपीओ नाजिर अख्तर, सिमड़ेगा डीएसपी बैजू उरांव, बसिया थाना प्रभारी युधिष्ठिर कुमार प्रजापति,बसंत साहू, जितेंद्र भगत सहित कई गण्यमान्य मौजूद थे।

—————

(Udaipur Kiran) / Manoj Kumar

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *