Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
HimachalPradesh

पंचायत स्तर पर एंटी चिट्टा अभियान को किया जाएगा और तेज  : उपायुक्त

बैठक के दौरान उपायुक्त।

धर्मशाला, 16 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने देहरा में नारकोटिक्स समन्वय सेंटर की बैठक की अध्यक्षता करते हुए देहरा क्षेत्र में नशे के खिलाफ चल रहे अभियान को और अधिक गति एवं स्पष्ट दिशा देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिला से चिट्टा सहित सभी मादक पदार्थों को जड़ से समाप्त करने के लिए प्रशासन, पुलिस और समाज के सभी वर्गों को मिलकर प्रभावी प्रयास करने होंगे।

उपायुक्त ने कहा कि देहरा पुलिस जिला की सात अत्यधिक संवेदनशील पंचायतों में नशे की गतिविधियों पर नियमित और सख्त निगरानी सुनिश्चित की जाएगा। उन्होंने बताया कि इन पंचायतों में नशा निवारण समितियों का गठन किया जा चुका है तथा इन समितियों को सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने प्रत्येक समिति को नियमित रूप से नारकोटिक्स को-ऑर्डिनेशन सेंटर की बैठकें आयोजित करने को भी कहा, ताकि जमीनी स्तर पर नशे की रोकथाम के प्रयासों की समीक्षा की जा सके।

उपायुक्त हेमराज बैरवा ने युवाओं, अभिभावकों, पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों, महिला मंडलों तथा विभिन्न स्वयंसेवी संगठनों से प्रदेश को नशा मुक्त बनाने के लिए सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया।

उपायुक्त ने बताया कि आने वाले समय में एंटी-चिट्टा वाॅकथाॅन का आयोजन सब-डिवीजन स्तर पर भी किया जाएगा, ताकि आमन में जागरूकता बढ़े और नशे के विरुद्ध सकारात्मक माहौल तैयार हो सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार नशे के खिलाफ सख्त प्रवर्तन के साथ-साथ नशे से पीड़ित व्यक्तियों की काउंसलिंग, उपचार और पुनर्वास तंत्र को भी सुदृढ़ कर रही है। स्कूलों और काॅलेजों में एंटी-ड्रग क्लब, प्रहरी क्लब और साथी शिक्षा कार्यक्रमों को और अधिक सक्रिय बनाया गया है, ताकि युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखा जा सके।

उपायुक्त ने बताया कि राज्य सरकार एंटी-चिट्टा अभियान को जन आंदोलन का रूप देने के उद्देश्य से प्रदेश में जल्द ही चिट्टा सूचना इनाम योजना आरंभ करने जा रही है। इस योजना के तहत चिट्टा संबंधी सूचना देने वाले व्यक्ति को 10 हजार रुपये से लेकर 10 लाख रुपये तक का इनाम दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति 112 नंबर पर कॉल करके या नजदीकी पुलिस थाना में इसकी सूचना दे सकता है।

(Udaipur Kiran) / सतेंद्र धलारिया

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *