Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

राष्ट्रीय व प्रदेश पदाधिकारियों के साथ मंडलवार समीक्षा करेगा अपना दल (एस)

अपना दल (एस) लाेगाे

लखनऊ, 18 दिसंबर(Udaipur Kiran) । अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के निर्देश और परामर्श के बाद पार्टी ने मंडलवार समीक्षा करने का निर्णय लिया है। इस समीक्षा बैठक में वर्तमान जिला अध्यक्ष, पूर्व जिला अध्यक्ष, क्षेत्रीय अध्यक्ष और मंडल में निवास करने वाले सभी राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारियों की उपस्थिति को अनिवार्य किया गया है। इस बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल उपस्थित सभी पदाधिकारियों से सीधा संवाद करेंगे।

पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेश श्रीवास्तव ने गुरुवार को बताया कि मंडलवार समीक्षा बैठक का उद्देश्य उत्तर प्रदेश की सभी विधानसभाओं में पार्टी संगठन की तैयारी, विधानसभा अध्यक्ष, जोन अध्यक्ष, सेक्टर अध्यक्ष और बूथ अध्यक्ष के कार्यों की समीक्षा करना है। जहां संगठन कमजोर या निष्क्रिय है उसे सक्रिय करने पर विचार कर संगठन को मजबूत करने की दिशा को गति देना है। ताकि 2026 में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पार्टी के बढ़ चढ़कर भागीदारी करने में कोई कोर कसर न रहे। पार्टी प्रत्याशी की शत प्रतिशत जीत सुनिश्चित हो, इस रणनीति से पार्टी पदाधिकारियों को लैस किया जाएगा।

पार्टी प्रवक्ता ने बताया कि मंडलवार समीक्षा के क्रम में प्रथम चरण में 8 मंडलों की बैठक होगी, जिसमें पार्टी के वर्तमान जिला अध्यक्ष, पूर्व जिला अध्यक्ष, क्षेत्रीय अध्यक्ष और मंडल में निवास करने वाले सभी राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारियों को भाग लेना है और इन सभी की उपस्थिति को अनिवार्य किया गया है।

पार्टी प्रवक्ता ने बताया कि प्रथम चरण में 21 दिसंबर से 24 दिसंबर तक 8 मंडल के सभी जिलों की भागीदारी होगी। 21 दिसंबर को आजमगढ़ और बस्ती, 22 दिसंबर को लखनऊ और वाराणसी, 23 दिसंबर को अयोध्या और देवीपाटन और 24 दिसंबर को कानपुर और चित्रकूट मंडल के सभी जिलों के पदाधिकारी बैठक में शामिल रहेंगे।

(Udaipur Kiran) / मोहित वर्मा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *