Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

अटल जी कहते थे राजनीति समाज को जोड़ने का माध्यम होना चाहिए : डॉ राजेंद्र अग्रवाल

भाजपा मुरादाबाद महानगर के तत्वावधान में नगर विधानसभा 28 का अटल स्मृति सम्मेलन एवं संगठात्मक बैठक को संबोधित करते पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल।।

– मुरादाबाद में अटल स्मृति सम्मेलन एवं संगठनात्मक बैठक संपन्न

मुरादाबाद, 30 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । भारतीय जनता पार्टी मुरादाबाद महानगर के तत्वावधान में मंगलवार को बुद्धि विहार स्थित पार्टी कार्यालय पर नगर विधानसभा का अटल स्मृति सम्मेलन एवं संगठनात्मक बैठक हुई। मुख्य वक्ता पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल कहा कि पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी ने सुशासन के माध्यम से राजनीति को सेवा का जरिया बनाने की सीख दी। राजनीति सत्ता का साधन नहीं बल्कि समाज को जोड़ने का माध्यम होनी चाहिए।

पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने आगे कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन्हीं आदर्शों और विचारों पर चलते हुए देश का नेतृत्व कर रहे हैं। केंद्र और प्रदेश सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति पर लगातार काम कर रही है। शासन-प्रशासन में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास आज कोई मुद्दा नहीं है।

उन्होंने कहा कि अटल जी एक प्रतिष्ठित राष्ट्रीय नेता, प्रखर राजनीतिज्ञ, नि:स्वार्थ सामाजिक कार्यकर्ता, सशक्त वक्ता, कवि, साहित्यकार, पत्रकार और बहुआयामी व्यक्तित्व वाले व्यक्ति के धनी थे। नगर विधायक रितेश गुप्ता ने कहा कि भाजपा सरकार भारत रत्न अटल जी के पद चिह्नों पर चलकर सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय की राजनीति कर रही है। जिसका परिणाम है कि केंद्र व राज्य की सरकार तमाम महत्वाकांक्षी योजनाएं चलाकर गरीबों, मजदूरों व किसानों के हित में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान राजनीतिज्ञों को अटल जी की कार्यशैली से सीख लेने की जरूरत है।

विधान परिषद सदस्य डॉ जयपाल सिंह व्यस्त ने कहा कि

अटल बिहारी बाजपेई कॅरिअर पत्रकार के रूप में शुरू किया था और राष्ट्रधर्म, पांचजन्य और वीर अर्जुन का संपादन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला ने की जबकि संचालन महानगर मंत्री शमी भटनागर ने किया।

इस मौके पर विधान परिषद सदस्य डॉ जयपाल सिंह व्यस्त, उप्र गोसेवा आयोग के सदस्य दीपक गोयल, भाजपा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की महानगर संयोजिका अल्पना रितेश गुप्ता, प्रांतीय परिषद सदस्य निमित जायसवाल, महानगर मीडिया प्रभारी राजीव गुप्ता, पूर्व सांसद वीर सिंह, पार्षद दल के नेता सुरेंद्र विश्नोई, विशाल त्यागी, नत्थूराम कश्यप, दिनेश शीर्षवाल, दिनेश सिसोदिया, सुनीता शर्मा, शमी भटनागर, धर्मेंद्र नाथ मिश्रा, अश्विनी शर्मा आदि उपस्थित रहे।

(Udaipur Kiran) / निमित कुमार जायसवाल

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *