Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

बागपत में साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास, पुलिस ने शुरु की जांच

घटना की जानकारी देते पीड़ित

बागपत, 22 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में असामाजिक तत्वों ने सनातन आस्था के प्रतीक देवताओं की प्रतिमाएं खंडित कर दी। पुराने कस्बे में मंगलवार और बुधवार की मध्य रात्रि हुई इस घटना का आरोप दूसरे समुदाय के लोगों पर लगा है। आरोप यह भी है कि देवताओं की प्रतिमाओं के पास कुछ लोग जुआ खेलते हैं और शराब पीते हैं, जिसकी शिकायत कई बार पुलिस से की गई है। हालांकि अब इस घटना के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दीपावली के त्यौहार पर बागपत जिले में साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास हुआ है। पुराने कस्बे में सनातन आस्था के प्रतीक देवताओं की प्रतिमाएं स्थापित हैं और दीपावली पर परिवार के सभी लोग अपने देवताओं की पूजा कर आशीर्वाद लेते हैं। बुधवार की सुबह यहां देवताओं की प्रतिमाएं खंडित मिलने से लाेगाें में रोष फैल गया और लाेगाें ने मौके पर पहुंच कर घटना की सूचना पुलिस को दी। विरोध जताते हुए आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।

घटना की जानकारी मिलते ही बागपत कोतवाली पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने माैके पर पहुंच कर नाराज लाेगाें को शांत कराया और खंडित देवताओं की प्राण प्रतिष्ठा करानी शुरु की। एसपी बागपत सूरज कुमार राय ने लोगों से शांत रहने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।

(Udaipur Kiran) / सचिन त्यागी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *