Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
BIHAR

अवनीश कुमार ने लिया प्रमंडलीय आयुक्त का पदभार

पदभार ग्रहण करते अवनीश कुमार

भागलपुर, 15 दिसंबर (Udaipur Kiran) । भागलपुर के नए प्रमंडलीय आयुक्त के रूप में अवनीश कुमार ने सोमवार को औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण कर लिया।

प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद भागलपुर के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने बुके भेंट कर उनका स्वागत किया। पदभार संभालने के बाद प्रमंडलीय आयुक्त अवनीश कुमार ने कहा कि प्रगति यात्रा के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री द्वारा की गई सभी घोषणाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा।

उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। अवनीश कुमार ने बताया कि शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी विकास योजनाओं को प्रभावी रूप से जमीन पर उतारा जाएगा ताकि हर वर्ग तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंच सके।

प्रशासनिक समन्वय और निगरानी को और मजबूत किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि अवनीश कुमार इससे पहले भी भागलपुर में सेवाएं दे चुके हैं। वे करीब सात वर्ष पूर्व भागलपुर नगर निगम के नगर आयुक्त रह चुके हैं, ऐसे में शहर की समस्याओं और विकास की जरूरतों से वे भली-भांति परिचित हैं। इससे भागलपुर प्रमंडल के समग्र विकास को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

—————

(Udaipur Kiran) / बिजय शंकर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *