Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
BIHAR

बाल विवाह भारत मुक्त अभियान के तहत जागरूकता एवं शपथ कार्यक्रम

अररिया फोटो:शपथ कार्यक्रम

अररिया, 20 दिसम्बर (Udaipur Kiran) ।

महिला एवं बाल विकास निगम के सौ दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के शनिवार को आंगनबाड़ी केंद्र,गोढ़ी टोला में जिला प्रशासन एवं जिला हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वीमेन के तत्वावधान में जागरूकता एवं शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में आंगनबाड़ी केंद्र की लाभार्थी महिलाओं एवं किशोरियों ने भाग लिया। साथ ही कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, महिला पर्यवेक्षक,एसएमसी यूनिसेफ तथा आंगनबाड़ी सेविका की सक्रिय सहभागिता रही।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को बाल विवाह, लैंगिक हिंसा, दहेज प्रथा के दुष्परिणामों एवं इससे संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई।इसके अतिरिक्त महिलाओं एवं किशोरियों को महिला हेल्पलाइन 181, जिला हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वीमेन से मिलने वाली सेवाओं तथा वन स्टॉप सेंटर द्वारा उपलब्ध सहायता जैसे कानूनी परामर्श, पुलिस सहायता, चिकित्सा सुविधा, काउंसलिंग एवं अस्थायी आवास के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी प्रतिभागियों को बाल विवाह मुक्त, हिंसा मुक्त एवं समानता आधारित समाज के निर्माण हेतु शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर समुदाय स्तर पर महिलाओं एवं किशोरियों के अधिकारों की सुरक्षा तथा सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन हेतु सामूहिक प्रयासों पर बल दिया गया।

(Udaipur Kiran) / राहुल कुमार ठाकुर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *