Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

बी-टेक के छात्र और दसवीं कक्षा की छात्रा ने की आत्महत्या

फाइल फोटो : एसएनजी रेजिडेंसी हॉस्टल

नोएडा, 23 दिसंबर (Udaipur Kiran) । थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र में स्थित एक हॉस्टल में रहने वाले बी-टेक प्रथम वर्ष के छात्र ने अपने हॉस्टल के कमरे में आज रात को पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आत्महत्या के कारण का पता लग रही है।

वहीं थाना बिसरख क्षेत्र में रहने वाली एक दसवीं कक्षा की छात्रा ने अपने फ्लैट के आठवीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना नॉलेज पार्क के प्रभारी निरीक्षक सर्वेश कुमार सिंह ने बताया कि नालेज पार्क -3 में स्थित एसएनजी रेजिडेंसी नामक हॉस्टल में रहने वाले बी-टेक प्रथम वर्ष के छात्र आकाशदीप पुत्र उमाशंकर निवासी जनपद गया बिहार ने मंगलवार की रात को अपने हॉस्टल के कमरे में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पुलिस व फॉरेंसिक की टीम पहुंची। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। उन्होंने बताया कि अभी तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। थाना प्रभारी ने बताया कि छात्र ने आत्महत्या क्यों की इसकी जांच की जा रही है।

थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि गौर सिटी सोसाइटी के फोर्थ एवेन्यू में रवि रंजन अपने परिवार के साथ रहते हैं। रवि रंजन की बेटी कनिष्का दसवीं कक्षा की छात्रा थी। कनिष्का ने आज रात के समय अपनी सोसाइटी की आठवीं मंजिल से छलांग दी। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई।

उन्होंने बताया कि सोसाइटी के लोग तुरंत छात्रा को अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बिसरख कोतवाली प्रभारी का कहना है कि छात्रा ने आठवीं मंजिल से कूद कर खुदकुशी की है। पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजनों से बातचीत में पता चला है कि छात्रा पढ़ाई को लेकर मानसिक तनाव में थी।

—————

हिन्दुस्थान/सुरेश

(Udaipur Kiran) / सुरेश चौधरी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *