Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
JHARKHAND

बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की पत्थर माफिया सत्यनाथ के खिलाफ कार्रवाई की मांग

फाइल फोटो भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी

रांची, 18 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । झारखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने शनिवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर बोरियो अंचल (साहेबगंज) के अवैध पत्थर खनन मामले में पत्थर माफिया सत्यनाथ साह पर कार्रवाई करने की मांग की है।

बाबूलाल मरांडी ने पत्र में कहा है कि सत्यनाथ साह को पत्थर खनन के लिए चार एकड़ जमीन का खनन पट्टा दिया गया था, लेकिन उन्होंने लगभग 20 एकड़ जमीन पर अवैध पत्थर खनन किया है। इस मामले में साहेबगंज के उपायुक्त के निर्देश पर दो सदस्यीय टीम ने जांच की और अवैध खनन की पुष्टि की है।

मरांडी ने अपने पत्र में यह आरोप भी लगाया है कि सत्यनाथ साह ने 20 एकड़ जमीन पर अवैध पत्थर खनन कर झारखंड सरकार को लगभग 200 करोड़ रुपये राजस्व की क्षति पहुंचाया है, लिहाजा, अवैध पत्थर खनन मामले में सत्यनाथ साह पर कड़ी कार्रवाई की जाए और राजस्व नुकसान की वसूली की जाए। उन्होंने अवैध खनन को तुरंत रोकने और सूचक को जान-माल की क्षति से बचाने के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग भी मुख्यमंत्री से की है।——-

(Udaipur Kiran) / विकाश कुमार पांडे

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *