Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
JHARKHAND

भाजपा के सदन से सड़क तक संघर्ष की जीत: बाबूलाल मरांडी

फाइल फोटो भाजपा

रांची, 23 दिसंबर (Udaipur Kiran) । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कैबिनेट से पारित पेसा नियमावली पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि झारखंड कैबिनेट की ओर से पारित पेसा नियमावली का भारतीय जनता पार्टी स्वागत करती है। यह भाजपा के लंबे संघर्ष और दबाव का परिणाम है।भाजपा और एनडीए ने लगातार सड़क से सदन तक इसके लिए आवाज बुलंद किया।

भाजपा यह मानती है कि कैबिनेट से पारित नियमावली पारंपरिक रूढ़ि व्यवस्था पर आधारित होगी जिसकी मांग की जा रही थी परंतु अगर इसमें संविधान की 5वीं अनुसूची से जुड़ी भावना के विपरीत थोड़े भी परिवर्तन किए गए होंगे तो पार्टी इसे कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। पार्टी राज्यपाल से भी इस संदर्भ में ध्यान आकृष्ट कराएगी ताकि कानून बनाने के पहले यह पारंपरिक रूढ़ि व्यवस्था का आधार सुनिश्चित हो।

—————

(Udaipur Kiran) / विकाश कुमार पांडे

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *