Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
JHARKHAND

स़ड़क हादसे में बसिया अंचल कार्यालय के बड़ा बाबू की मौत

सतीश की फाइल फोटो

गुमला, 30 सितंबर (Udaipur Kiran News) । जिले के बसिया अंचल कार्यालय में कार्यरत बड़ा बाबू सतीश उरांव (30) की मौत सोमवार की देर रात को एक सड़क हादसे में हो गई।

जानकारी के अनुसार सतीश उरांव कहीं गए थे। देर रात करीब 12 बजे प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित अपने आवास लौटने के क्रम में रांची – सिमडेगा सड़क पर प्रखंड मुख्यालय के गेट के निकट एक लोहा लदा खड़े ट्रक को उन्होंने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस कारण वे सड़क पर गिर गए। उनकी छाती और सिर में गहरी चोट लगी। घटना के समय वहां कोई नहीं था। इस कारण वे सड़क पर ही तड़पते रहे।

वहीं थाना की गश्ती पार्टी की नजर उसपर पडी और उन्हें उठाकर रेफरल अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकिसकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सतीश उरांव सिसई के रेड़वा गांव का रहने वाले थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गुमला भेज दिया। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौप दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार सतीश उरांव की नौकरी लगभग तीन वर्ष पूर्व बसिया अंचल कार्यालय में लगी थी। वे अविवाहित थे। इधर, घटना की सूचना मिलने पर सतीश के परिजन बसिया पहुंचे। घटना के बाद अंचल और प्रखंड कर्मियों में शोक की लहर दौड़ गई।

—————

(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *