Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

बागपत एसपी ने बेहतरीन काम करने वाले दाे पुलिस कर्मियों को किया सम्मानित

एसपी बागपत द्वारा सम्मानित पुलिस कर्मी
सम्मानित पुलिस कर्मी

बागपत, 5 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में तैनात दो पुलिस कर्मियों को ड्यूटी के दौरान उनके बेहतरीन काम के लिए पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय ने शुक्रवार को सम्मानित किया है।

एसपी ने उत्कृष्ट कार्यकुशलता, त्वरित पुलिस प्रतिक्रिया का परिचय देते हुए मानव जीवन की रक्षा करने वाले पुलिस कर्मी का उत्साह वर्धन भी किया। उन्होंने बताया कि पीआरवी 4038 पर तैनात कमांडर अश्विनी कुमार, पायलट प्रवीण कुमार ने दो दिसंबर को एक व्यक्ति की जान बचाई थी। उनके इस काम की खूब तारीफ हुई। उनके इस सराहनीय काम को देखते हुए, आज दोनों पुलिस कर्मियों को कर्यालय बुलाकर प्रशस्ति पत्र देकर उन्हें सम्मानित किया है।

इस माैके पर एसपी ने कहा की जनपद पुलिस ऐसे कर्मठ, संवेदनशील पुलिसकर्मियों का उत्साहवर्धन करती है। पुलिस जनता-केन्द्रित कार्यों को बढ़ावा देती है तथा भविष्य में भी इसी प्रकार त्वरित व प्रभावी पुलिसिंग के लिए प्रतिबद्ध है।——————-

(Udaipur Kiran) / सचिन त्यागी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *