Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
CHHATTISGARH

बलौदाबाजार : सुशासन सप्ताह -प्रशासन गांव की ओर अभियान 19 से 25 दिसंबर तक

कलेक्टर दीपक सोनी समय सीमा की बैठक में सुशासन सप्ताह शिविर के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए

पंचायतों एवं नगरीय निकायों में होग़ा शिविर का आयोजन

बलौदाबाजार, 16 दिसंबर (Udaipur Kiran) । राज्य शासन के निर्देशानुसार 19 से 25 दिसम्बर 2025 तक सुशासन सप्ताह -प्रशासन गांव की ओर अभियान अंतर्गत चिन्हांकित पंचायतों एवं नगरीय निकायों में शिविर आयोजित होंगे। कलेक्टर दीपक सोनी ने मंगलवार को समय सीमा की बैठक में सुशासन सप्ताह अंतर्गत शिविर के सम्बन्ध में जरुरी निर्देश दिये।

कलेक्टर श्री सोनी ने कहा कि, सुशासन सप्ताह अंतर्गत आयोजित होने वाले शिविरों में अधिक से अधिक लोगों को योजनाओं से लाभान्वित करना है एवं उनके समस्याओं का समाधान करना है। शिविर के नोडल अधिकरी प्रतिदिन शिविर की जानकारी निर्धारित प्रारूप में जिला कार्यालय को प्रेषित करेंगे। उन्होने बैठक में धान खरीद की समीक्षा करते हुए अवैध धान पर सख्त कार्यवाही करने, धान उठाव में तेजी लाने के निर्देश दिये। राजस्व के लंबित प्रकरणों का तेजी से निराकरण करने तथा स्वामित्व योजना अंतर्गत अधिकार अभिलेख पत्र तैयार करने के निर्देश दिये। इस दौरान मुख्यमंत्री जनदर्शन, मुख्यमंत्री सचिवालय, सीपी ग्राम्स, समय -सीमा से सम्बधित आवेदनों के निराकरण में तेजी लाने के निर्देश दिये।

बताया गया कि, सुशासन सप्ताह प्रशासन गांव की ओर अभियान अंतर्गत 19 दिसम्बर को विकासखंड बलौदाबाजार के ग्राम पंचायत लाहोद, भाटापारा के ग्राम पंचायत तरेंगा, सिमगा के ग्राम पंचायत बनसांकरा,पलारी के ग्राम पंचायत अमेरा एवं कसडोल के ग्राम पंचायत छरछेद में शिविर आयोजित होग़ा। इसीतरह 20 दिसम्बर को विकासखंड बलौदाबाजार के ग्राम पंचायत मरदा , भाटापारा के ग्राम पंचायत अमलीडीह , सिमगा के ग्राम पंचायत हथबंद ,पलारी के ग्राम पंचायत वटगन एवं कसडोल के ग्राम पंचायत बेरसी, 23 दिसम्बर को विकासखंड बलौदाबाजार के ग्राम पंचायत रसेड़ी, भाटापारा के ग्राम पंचायत करहीबाजार, सिमगा के ग्राम पंचायत कोलिहा,पलारी के ग्राम पंचायत मुड़पार एवं कसडोल के ग्राम पंचायत गिरौद, 24 दिसम्बर को विकासखंड बलौदाबाजार के ग्राम पंचायत अर्जुनी, भाटापारा के ग्राम पंचायत निपनिया, सिमगा के ग्राम पंचायत सुहेला,पलारी के ग्राम पंचायत बलोदी एवं कसडोल के ग्राम पंचायत सोनाखान में. आयोजित होग़ा।शिविर के सुचारु संचालन हेतु ग्रामीण क्षेत्रों के लिये नोडल अधिकारी जनपद सीईओ एवं नगरीय क्षेत्रों में मुख्य नगर पालिका अधिकारी नोडल अधिकारी होंगे।

बैठक में डीएफओ गणवीर धम्मशील,अपर कलेक्टर दीप्ति गौते, अवध राम टंडन, निशा नेताम मड़ावी सहित एसडीएम, जनपद सीईओ एवं विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।

—————

(Udaipur Kiran) / गायत्री प्रसाद धीवर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *