Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
BIHAR

हंगामों के बीच हुई बीडीसी की बैठक, हल्का कर्मचारी पर राशि उगाही का गंभीर आरोप

हंगामों के बीच हुई बीडीसी की बैठक, हल्का कर्मचारी पर राशि उगाही का गंभीर आरोप।

बेतिया, 24 दिसंबर (Udaipur Kiran) । बुधवार को प्रखंड सभागार में पंचायत समिति सदस्यों की बैठक प्रखंड प्रमुख सूक्ता मुखी की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

चनपटिया विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉक्टर राजीव रंजन कुमार अंचलाधिकारी राजीव रंजन थाना अध्यक्ष अवनीश कुमार उप प्रमुख नरेश कुमार यादव प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी हफिजुर रहमान कार्यक्रम पदाधिकारी तरुण कुमार समेत समिति सदस्य तथा मुखिया उपस्थित थे।

सदन में चनपटिया विधायक अभिषेक रंजन द्वारा भवन विहीन और शौचालय विहीन विद्यालयों की सूची जल्द उपलब्ध कराने का निर्देश प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी हफिजुर रहमान को दिया गया। विधायक अभिषेक रंजन ने अंचल कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार का मुद्दा सदन में खड़ा किया साथ ही स्वास्थ्य विभाग में साफ सफाई मरीजों को बिभिन्न बिमारियों से इलाज दवा की उपलब्धता आदि पर असंतोष जाहिर किया।

प्रखंड प्रमुख सूक्ता मुखी ने लाल सरैया पंचायत के कर्मचारी द्वारा खुलेआम अवैध नजराना वसूलने का आरोप सदन में लगाया।

सदन में मौजूद थाना अध्यक्ष अवनीश कुमार ने मझौलिया में थाना परिसर सहित अन्य जगहों से जल निकासी की समस्या को गंभीर बताई उचित व्यवस्था करने का सुझाव दिया। सदन में प्रखंड आपूर्ति विभाग द्वारा राशन कार्ड बनवाने के नाम पर हो रहे नजराना वसूली का मुद्दा सभी जनप्रतिनिधियों द्वारा जोरदार शब्दों में उठाया गया।

सदन में पैक्स द्वारा पंचायत के किसानों का धान नहीं खरीद कर बाहर से धान खरीदने का आरोप लाया गया जिस पर जांच करने का आदेश निर्गत किया गया।

विधायक द्वारा सदन में मझौलिया चीनी मिल द्वारा गंदे जल को प्रवाहित करने से हो रहे नागरिकों के स्वास्थ्य पर कुप्रभाव का मुद्दा उठाया साथ ही खाद की कालाबाजारी पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा गया कि मुझे सूचित करें मैं आवश्यक कदम उठाऊंगा।

सदन में आवास योजना में जांच के नाम पर हो रही राशि उगाही का मुद्दा छाया रहा।सदन में जनप्रतिनिधियों द्वारा आवाज उठाई गई की प्रखंड स्थित आंगनबाड़ी केदो से दलालों के माध्यम से व्यापक रूप से अनियमितता बरती जा रही है। तथा टेकहोम राशन वितरण के बाद प्रत्येक सेंटर से तीन हजार रुपए वसूल की जाती है।

सदन से गायब रहे अधिकारियों के विरुद्ध निंदा प्रस्ताव पारित करते हुए आवश्यक कार्यवाही करने का प्रस्ताव पारित किया गया।

बीडीसी की बैठक में समिति सदस्य आलोक कुमार मांझी रिंकी सिंह कुलसुम जहां रुबीना खातून सरिता देवी पूर्णिमा देवी मनोज राय अभय सिंह विकास कुमार शर्मा संतोष यादव मलय विश्वास दिलीप मुखिया रम प्रभादेवी गायत्री देवी ओशियर यादव अरविंद कुमार संजय कुमार पटेल समेत मुखिया हरी लाल यादव शौकत अली देवी सहनी सौदागर शाह संतोष कुमार अरुणा देवी कमलपति देवीआदि मौजूद थे।चनपटिया विधायक अभिषेक रंजन को अंग वस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

सदन में मौजूद सभी सदस्यों ने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी डॉ राजीव रंजन के कार्य कुशलता की भूरि भूरि प्रशंसा की।सदन में जनप्रतिनिधियों के प्रतिनिधियों को उपस्थित रहने और प्रश्न करते देखा गया।

(Udaipur Kiran) / अमानुल हक

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *