Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
CHHATTISGARH

अंबिकापुर में देह व्यापार के नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई, फरार महिला सहित तीन आरोपित गिरफ्तार

देह व्यापार का आरोपी
देह व्यापार का आरोपी

अंबिकापुर, 14 दिसंबर (Udaipur Kiran) । छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर शहर में अनैतिक देह व्यापार के एक संगठित मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फरार चल रही एक महिला सहित तीन आरोपिताें को गिरफ्तार किया है। इससे पहले इस प्रकरण में एक महिला आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका था, जबकि शेष आरोपित घटना के बाद से लगातार फरार थे।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 10 नवंबर 2025 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि अंबिकापुर के आकाशवाणी चौक के पास स्थित एक मकान में अवैध रूप से देह व्यापार कराया जा रहा है, जहां युवक-युवतियों से वेश्यावृत्ति कराई जा रही थी। सूचना की पुष्टि के बाद महिला थाना अंबिकापुर में अपराध क्रमांक 17/2025 के तहत अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम 1956 की धारा 3, 4, 5 और 7 के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई थी।

जांच के दौरान पुलिस ने आकाशवाणी चौक के समीप एक मकान से एक महिला आरोपित को गिरफ्तार किया था, जिसके विरुद्ध पर्याप्त सबूत पाए जाने पर उसे 10 नवंबर को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। विवेचना आगे बढ़ने पर पुलिस को जानकारी मिली कि गिरफ्तार महिला का पति सुनील कुमार इस पूरे नेटवर्क में सक्रिय रूप से शामिल है, जबकि उसका सहयोगी हेमंत दास देह व्यापार के लिए लड़कियों को ग्राहकों तक लाने-ले जाने का काम करता था।

प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने संभावित ठिकानों पर दबिश दी और 13 दिसंबर 2025 को अंबिकापुर स्थित एक मकान से सुनील कुमार, निवासी मयापुर, जिला सरगुजा, हेमंत दास निवासी तेलसखरिया, थाना दरिमा तथा एक अन्य महिला को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान तीनों ने अपना जुर्म स्वीकार किया, जिसके बाद उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर आज रविवार काे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

—————

(Udaipur Kiran) / पारस नाथ सिंह

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *