Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
JHARKHAND

घाटशिला उपचुनाव के लिए भाजपा ने बाबूलाल, अन्नपूर्णा और चंपाई सहित 40 नेताओं को बनाया स्टार प्रचारक

भाजपा की फाइल फोटो

रांची, 13 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । भाजपा ने घाटशिला उपचुनाव के लिए सोमवार को पार्टी के 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। यह सूची पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरूण सिंह की ओर से जारी की गई है।

पार्टी के स्टाीर प्रचारकों में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल लाल मरांडी, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व मुख्युमंत्री चंपाई सोरेन, पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोडा, प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद आदित्य साहू होंगे।

इसके अलावा पार्टी ने पूर्व मंत्री अमर बाउरी, विधायक सीपी सिंह, पूर्व मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा, भानु प्रताप शाही, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, पूर्व प्रदेश अध्याक्ष दिनेशानंद गोस्वा्मी, आरती कुजूर, किसुन दास, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा जुएल उरांव सहित अन्य‍ नेताओं को भी इस सूची में शामिल किया है।

उल्‍लेखनीय है कि घाटशिला में विधानसभा का उपचुनाव के लिए 11 नवंबर को मतदान होंगे, जबकि 14 नवंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे।

—————

(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *