Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
BIHAR

भाजपा मंडल ने जागरूकता अभियान चलाकर स्वदेशी संकल्प पत्र बांटा

अररिया फोटो:स्वदेशी संकल्प पत्र वितरित

अररिया,15 दिसम्बर(Udaipur Kiran) । फारबिसगंज विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मुरलीधर खवासपुर भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं ने आत्मनिर्भर भारत आह्वान के तहत कार्यक्रम कर सोमवार को जगह जगह जागरूकता अभियान चलाया । इसी क्रम में सोमवार को बेलई हाट पर कार्यकर्ताओं द्वारा स्टॉल लगाकर लोगों को जागरूक कर स्वदेशी संकल्प पत्र बांटा गया। कार्यक्रम का संचालन कर रहे भाजपा मंडल अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उर्फ गुड्डू ने बताया कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है । उन्होंने लोगों के बीच स्वदेशी संकल्प पत्र बांटते हुए उनसे शपथ करवाते हुए कहा कि आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए स्वदेशी वस्तुओं का ही उपयोग करें और देश को सशक्त बनाने में अपना योगदान दें।उन्होंने कहा कि स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करने से पर्यावरण की रक्षा तो होगा ही इससे देश में रोजगार का भी सृजन होगा।इस जागरूकता अभियान में काफी संख्या में स्वदेशी संकल्प पत्र लोगों के द्वारा भरवाया गया। मौके पर भाजपा किसान मोर्चा के सित्यानंद ठाकुर, खवासपुर भाजपा मंडल महामंत्री जितेन्द्र दास, सीताराम दास, श्रवण दास, धनिकलाल मंडल सहित अन्य कार्यकर्त्ता मौजूद थे।

(Udaipur Kiran) / राहुल कुमार ठाकुर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *