Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

नए मतदाता बनाने में जुटे भाजपा कार्यकर्ता

एसआई आर को लेकर भाजपा का अभियान
नए मतदाता के फार्म भरते हुए

सीतापुर, 21 दिसंबर (Udaipur Kiran) । मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने वार्डों में शिविर लगाकर अभियान को तेज करने का काम कर दिया है।

सीतापुर नगर में रविवार को कई वार्डों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने वार्ड अंतर्गत घर-घर पहुंचकर नए मतदाताओं से संपर्क संवाद स्थापित कर मतदाता बनने हेतु फार्म भरने का अभियान चलाया। विजयलक्ष्मी नगर वार्ड में भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय मिश्रा के नेतृत्व में अभियान को गति दी गई। जिला उपाध्यक्ष ने बताया कि रविवार को सुबह 11 से शाम 5 बजे से तक बीएलओ के साथ नगर में कई वार्डों में घर-घर जाकर 1 जनवरी 2026 को 18 वर्ष की उम्र पूरी करने वाले नए मतदाताओं के फार्म भर कर जमा कराए गए हैं।

उन्होंने बताया कि फॉर्म जमा कराने के साथ ,मृतक लोगों के नाम अलग करने के संबंध में बूथ नंबर 220, 221 में शिविर के माध्यम से नए मतदाता को जागरूक करने का कार्य किया गया है।

उन्होंने बताया कि नगर के सभी वार्डों में एक सप्ताह तक यह अभियान और तेज किया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा नगर उपाध्यक्ष दीपक शुक्ला, आईटी संयोजक आकाश खरबंदा समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / Mahesh Sharma

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *