Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

भाजपा के सुनील बंसल स्नेह मिलन कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे वाराणसी

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल का स्वागत करते कार्यकर्ता

वाराणसी,14 दिसंबर (Udaipur Kiran) । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल रविवार दोपहर उत्तर प्रदेश के वाराणसी में पहुंचे। बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अन्तर राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर पार्टी के पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने सुनील बंसल की अगवानी की। यहां स्वागत करने वालों में जिलाध्यक्ष व एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव, एमएलसी अश्वनि त्यागी, जगदीश पटेल, अरुण पाठक, महापौर अशोक तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, वाराणसी महानगर अध्यक्ष प्रदीप प्रदीप अग्रहरि , पार्टी के प्रोटोकॉल प्रभारी शैलेश पाण्डेय आदि शामिल रहे। एयरपोर्ट से राष्ट्रीय महामंत्री पार्टी नेताओं के साथ शहर के लिए रवाना हो गए।

राष्ट्रीय महामंत्री पार्टी के बूथ अध्यक्षों का स्नेह मिलन में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में 2024 लोकसभा चुनाव में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पार्टी के बूथ अध्यक्षों को सम्मानित किया जाएगा। इसमें वाराणसी लोकसभा क्षेत्र की पांचों विधानसभा क्षेत्रों वाराणसी दक्षिणी, उत्तरी, कैंट, रोहनिया और सेवापुरी के कुल 1913 बूथों के बूथ अध्यक्षों के साथ ही शक्ति केंद्र प्रमुख, सभी जनप्रतिनिधि एवं पार्षद भाग लेंगे। इस कार्यक्रम में वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में जिन बूथों पर 70 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ, ऐसे 116 बूथ अध्यक्षों को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा।

—————

(Udaipur Kiran) / श्रीधर त्रिपाठी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *