Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
BIHAR

रील बनाने के दौरान गंगा में डूबे युवक का शव बरामद

रोते बिलखते परिजन

भागलपुर, 15 दिसंबर (Udaipur Kiran) । जिले के जोगसर थाना क्षेत्र अंतर्गत माणिक सरकार घाट पर बीते रविवार दोपहर रील बनाने के दौरान डूबे युवक का शव सोमवार को एसडीआरएफ की टीम ने बरामद कर दिया है।

रविवार करीब ढाई बजे युवक रील बनाने के दौरान गंगा नदी में डूब गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने तत्काल जोगसर थाना को सूचना दी। सूचना पाते ही थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और एसडीआरएफ को इसकी जानकारी दी गई।

एसडीआरएफ की टीम ने गंगा में सर्च ऑपरेशन चलाया लेकिन युवक का कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद दोबारा खोजो अभियान शुरू किया गया। कड़ी मशक्कत के बाद आज युवक का शव गंगा से बरामद किया गया।

मृतक की पहचान माणिक सरकार घाट के पास रहने वाले प्रवीण कुमार, पिता मंगल कुमार के रूप में हुई है।

इस घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। स्थानीय निवासी सह भाजपा जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार सोलंकी घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे और उन्होंने स्वयं गंगा में उतरकर युवक को खोजने का प्रयास किया। हैरान करने वाली बात यह है कि मृतक का घर घटनास्थल के पास ही था, इसके बावजूद उसके परिवार वालों को इस घटना की जानकारी शव बरामद होने के बाद ही मिल सकी।

फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

—————

(Udaipur Kiran) / बिजय शंकर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *